कानपुर। सनिगवां स्थित निजी आईटीआई के छात्रों ने गुरुवार को प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। छात्रों ने प्रबंधन पर दूसरे संस्थान का सर्टिफिकेट जारी करने का आरोप लगाया है।
हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। छात्रों ने आरोप लगाया कि उनका प्रवेश सनिगवां स्थित संस्थान में हुआ था। एक साल बीतने के बाद उनको किसी दूसरे संस्थान का सर्टिफिकेट दिया गया है। संस्थान ने उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने की बात कहकर फीस ली थी। छात्रों के फीस वापस मांगने पर प्रबंधन ने उन्हें बाहर निकाल दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)