फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: अव्यवस्थाओं से नाराज छात्रों का हंगामा, डीएम से मिलने की जिद पर अड़े

Tue, 17 Sep 2019 02:03 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं से नाराज छात्रों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में मंगलवार को विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्र सड़क पर उतर आए। जानकारी के अनुसार टोडरपुर विकासखंड के ग्राम चठिया में समाज कल्याण विभाग के अधीन आश्रम पद्धति विद्यालय का संचालन होता है।
विज्ञापन


विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर कई बार विद्यार्थियों ने शिकायत समाज कल्याण अधिकारी से की, मगर कोई बदलाव नहीं हुआ। आक्रोशित छात्र विद्यालय से बाहर आ गए और पैदल ही डीएम से मिलने के लिए हरदोई की ओर चल दिए।

इसकी जानकारी मिलने पर प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। अपर पुलिस अधीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि ने बच्चों को हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटा गोकुल थाने के बाहर रोक लिया बच्चे नहीं माने तो उन्हें जबरन ही थाना परिसर के अंदर ले जाकर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


बच्चों के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद बच्चे दरवाजा खोल कर फिर से बाहर निकल आए और हरदोई की तरफ रवाना हो गए। बच्चे डीएम से मिलकर अपनी बात कहने की जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें