चित्रकूट जिले में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। जिससे कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जन-जीवन पूरी तरह से बेहाल हो गया है। नाव की मदद से बचाव कार्य जारी है।
यह मामला मऊ व राजापुर तहसील का है। प्रशासन द्वारा गांव के लोगों को हर संभव मदद की जा रही है।