फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किसानों से सीधा जुड़ छात्र सीखेंगे खेती की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर में कृषि स्नातक पाठ्यक्रम के सातवें सेमेस्टर के अंतर्गत ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम (रावे) की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश से जोड़ते हुए खेती की बारीकियों, आधुनिक तकनीकों तथा किसानों की समस्याओं से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी ने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक छात्र को गांव के एक किसान परिवार के साथ जोड़ा जाएगा। छात्र सीधे किसानों के संपर्क में रहकर बीज के उपचार, मिट्टी परीक्षण, जैविक खेती, संतुलित उर्वरक प्रयोग, फसल सुरक्षा, सिंचाई प्रबंधन तथा नवीनतम कृषि तकनीकों का अध्ययन करेंगे और किसानों को अपने सुझाव देंगे। रावे कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पीके राजपूत ने बताया कि प्रत्येक गांव में 10-10 छात्रों को भेजा जाएगा, जहां वह फसल उत्पादन, पशुपालन, बागवानी, जल प्रबंधन आदि विषयों पर किसानों से संवाद करेंगे।
महेवा और भरथना के गांव मुकुटपुरा, बल्लमपुरा, सुनवर्षा, लुधियानी, दाउदपुर, सबदलपुर, खितौरा, मनियामऊ एवं हुमायूंपुरा आदि का चयन इस योजना के लिए किया गया है। इस अवसर पर कृषि संकाय के प्राध्यापक डॉ. एमपी यादव, डॉ. एके पांडेय, डॉ. एमपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें