फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पड़ोसी के घर के बाहर मिला छात्र का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
सत्यम  - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू थानाक्षेत्र में जामू गांव के मजरे रसीले का अड्डा में रविवार रात दो बजे अर्द्धबेहोशी अवस्था में रणवीर सिंह परिहार का बेटा सत्यम (16) पड़ोसी के घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। सत्यम के पैर चारपाई से नीचे लटक रहे थे।
विज्ञापन

चारपाई के नजदीक मेज पर रखा पंखा नीचे गिरा पड़ा था जिसपर पड़ोसी ने करंट लगने की आशंका पर घटना की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंचे परिजन सत्यम को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए उन्होंने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल की जांच पड़ताल की। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा और 11वीं का छात्र था। पिता के अनुसार रविवार देर शाम सत्यम दोस्तों के साथ घूमने निकल गया था। बिधनू कार्यवाहक थाना प्रभारी इंद्रपाल यादव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें