फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वृद्ध भाई को कुल्हाड़ी मारकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
घायल वृद्ध। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र के सरसौल के मजरा केशननगर में सोमवार को पुरानी रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

गांव निवासी 60 वर्षीय कमलेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह घर के बाहर पत्नी के साथ बैठे हुए थे तभी रंजिश में छोटा भाई अमलेश गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। परिजन वृद्ध कमलेश को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे जहां से उन्हें मेडिकल के लिए भेजा गया। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें