फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी में प्रश्न पूछने से भड़के स्टूडेंट

Tue, 30 Jun 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी की बीए एलएलबी ऑनर्स (पांच वर्षीय) और एलएलबी (तीन वर्षीय) की सीटें भरने के लिए सोमवार को हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सिर्फ अंग्रेजी में प्रश्न पूछने से नाराज स्टूडेंटों ने जमकर हंगामा किया। 400 से ज्यादा स्टूडेंटों ने प्रवेश परीक्षा का बहिष्कार कर दिया और तमाम स्टूडेंट कॉपी और पेपर लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) और इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (आईबीएम) में कुर्सी, मेजें पलटकर तोड़फोड़ की। स्टूडेंटों ने कुलपति की कार रोकने की भी कोशिश की लेकिन सुरक्षा कर्मचारियों ने लाठी पटककर उन्हें कैंपस से बाहर खदेड़ दिया। डिग्री कॉलेजों में भी पेपर देने वाले स्टूडेंटों ने हंगामा किया। डीबीएस कॉलेज गेट पर छात्रों ने पर्चे जलाए।

यूनिवर्सिटी से संबद्ध 50 अनुदानित और निजी लॉ कॉलेजों की सीटें संयुक्त प्रवेश परीक्षा से भरी जाती हैं। इसके लिए सोमवार को सुबह 11 से 1 बजे के बीच यूनिवर्सिटी कैंपस, डीबीएस, वीएसएसडी, अर्मापुर पीजी कॉलेज, डीजी और महिला महाविद्यालय में बीए एलएलबी ऑनर्स, एलएलबी की प्रवेश परीक्षा हुई।
विज्ञापन


इसमें बहु विकल्पीय प्रश्न अंग्रेजी में पूछे गए। इससे स्टूडेंट भड़क गए। यूनिवर्सिटी कैंपस और आईबीएम में पेपर दे रहे 300 स्टूडेंट परीक्षा कक्ष से बाहर आ गए और हंगामा करने लगे। ठीक यही स्थिति वीएसएसडी, महिला महाविद्यालय और डीबीएस सहित अन्य कॉलेजों में भी रही। सभी केंद्रों पर स्टूडेंटों ने हंगामा किया और एलएलबी की प्रवेश परीक्षा दोबारा कराने की मांग की।

डीबीएस गेट पर सुमित शर्मा, सुनैना सोनकर, रंजीता, शशि वर्मा, रूबी, पूनम पाल ने नाराजगी जताई। स्टूडेंटों ने कहा कि यूनिवर्सिटी की हर प्रवेश परीक्षा, वार्षिक परीक्षा और सेमेस्टर परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी (दोनों) में प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। यह पहला मौका है, जब सिर्फ अंग्रेजी में प्रश्न पूछे गए हैं। इससे हिंदी माध्यम के स्टूडेंट परेशान हैं। छात्रों ने परीक्षा दोबारा कराने की मांग की जिसे यूनिवर्सिटी प्रशासन ने खरिज कर दिया।

इस पर स्टूडेंट तोड़फोड़ करने लगे। प्रवेश परीक्षा का बहिष्कार करके कुलपति दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। तमाम स्टूडेंट कॉपी, पेपर लेकर भाग निकले। नाराज स्टूडेंट ने पहले कैंपस में उपद्रव किया, फिर जीटी रोड जाम करके विरोध जताया। सूचना पर समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष (ग्रामीण इकाई) विक्रम सिंह परिहार भी यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ अंग्रेजी में प्रश्न पूछना ठीक नहीं है। यह हिंदी भाषी स्टूडेंटों का अपमान है। जिलाध्यक्ष ने कुलपति से मिलकर एलएलबी की प्रवेश परीक्षा निरस्त करने की मांग की है। इससे संबंधित ज्ञापन भी कुलपति, रजिस्ट्रार को दिया है।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें