फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंटों को मिलेगी डिजिटल मार्कशीट, डिग्री

Thu, 12 Jan 2017 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर यूनिर्वसिटी
विज्ञापन
 कानपुर यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध 1400 डिग्री कॉलेजों के 14 लाख स्टूडेंटों की मार्कशीट, डिग्री नेशनल एकेडमिक डिजिटल डिपॉजिटरी में रखी जाएगी। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो स्टूडेंटों को शैक्षिक दस्तावेज अपने पास रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक विशेष कोड या फिर नंबर के सहारे सभी शैक्षिक दस्तावेज प्राप्त किए जा सकेंगे। दस्तावेज पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नेशनल एकेडमिक डिजिटल डिपॉजिटरी योजना शुरू की है। इसके तहत कक्षा पांच से लेकर स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की मार्कशीट, डिग्री सुरक्षित की जानी है। इसी सिलसिले में 9 जनवरी को नई दिल्ली में एक मीटिंग भी हुई। इसमें कानपुर यूनिवर्सिटी के सिस्टम मैनेजर डॉ. सरोज द्विवेदी ने हिस्सा लिया। सिस्टम मैनेजर ने बताया कि यूनिवर्सिटी का डिजिटल डाटा तैयार है। जल्द ही इसे नेशनल एकेडमिक डिजिटल डिपॉजिटी योजना से लिंक किया जाएगा। यूनिवर्सिटी का दायरा कानपुर नगर और कानपुर देहात सहित यूपी के 14 जिलों में फैला है। रेग्युलर और प्राइवेट के करीब 14 लाख स्टूडेंट पढ़ते हैं। हर स्टूडेंट और कॉलेज का डिजिटल डाटा उपलब्ध है। मानीटरिंग की सही व्यवस्था है। एग्जाम फीस ऑनलाइन जमा कराई जाती है। प्रोविजनल सर्टिफिकेट, माइग्रेशन और डिग्री फीस भी क्रेडिट, डेबिट कार्ड से जमा कराई जाती है। ई-चालान, नेट बैंकिंग और आरटीजीएस से फीस जमा होती है।
विज्ञापन
खत्म होगा कागज का इस्तेमाल
 नई व्यवस्था से कागज का इस्तेमाल कम हो जाएगा। ग्रेजुएशन में एडमिशन के समय ही कक्षा नौ, 10, 11 और 12 की मार्कशीट, डिग्री जमा कर ली जाएगी। स्नातक या फिर परास्नातक कक्षा की पढ़ाई जैसे ही पूरी होगी, वैसे ही शैक्षिक दस्तावेज डिजिटल डिपॉजिटरी में भेजे जाएंगे। पीएचडी की डिग्री अलग से रखवाने का इंतजाम होगा। कोट:
डिजिटलाइजेशन का काम पूरा है। नेशनल डिपॉजिटी स्कीम का अच्छा लाभ स्टूडेंटों को मिलेगा। हाथ या फिर फाइल में मार्कशीट, डिग्री लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक जगह से ही डिग्री, मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी। यह सुरक्षित प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रो. जेवी वैशंपायन, कुलपति कानपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें