फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लत ने छीनी जिंदगी: रील देखने से रोका तो छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, शव देख चीख पड़ी मां

Sat, 11 Jul 2026 10:35 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
रानी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरेह थाना क्षेत्र के गढ़ाकासदा गांव में शनिवार दोपहर एक छात्रा ने रील देखने और मोबाइल चलाने से रोके जाने के बाद घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गढ़ा कसदा गांव निवासी धर्मेंद्र चौहान की पुत्री रानी उर्फ अंशिका (17) कक्षा 12 की छात्रा थी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पिता बहन के घर रिश्तेदारी में चले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे मां पशुवाड़े में भैंसों को चारा डालने चली गईं। इसी दौरान छात्रा ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और दुपट्टे के सहारे चौखट से फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब मां वापस लौटीं तो दरवाजा बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा तो बेटी फंदे से लटकी हुई थी। यह देखकर वह चीख पड़ीं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए। प्रभारी निरीक्षक जगदीश भाटी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा को रील देखने से मना किया गया था और उसका मोबाइल ले लिया गया था। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें