जवाबी कार्रवाई में लगा निशाना
सटीक जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल भरथना मार्ग स्थित सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी। नावली जाने वाले रास्ते पर खजूर की झाड़ियों के पास छिपे आरोपी ने जब खुद को पुलिस से घिरा हुआ पाया, तो उसने भागने की नीयत से पुलिस टीम पर जान से मारने के इरादे से सीधे फायरिंग झोंक दी।
प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस टीम गुरुवार रात चितभवन नहर पुल पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान नर्सिंग होम संचालक डॉ. आर.एस. पाल से सोने की चेन लूटने वाला आरोपी क्षेत्र में मौजूद है।
सूचना पर पुलिस टीम भरथना मार्ग स्थित सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, नावली जाने वाले मार्ग पर खजूर की झाड़ियों के पास छिपे आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी की पहचान जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला तिवारी वलैयापुर निवासी शिवम उर्फ शिवा के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।