फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइक से बिना हेलमेट परीक्षा देने जा रहे छात्र की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल में सोमवार की सुबह बिना हेलमेट स्कूल जाते समय बाइक सवार छात्र की सामने से आ रहे ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। हादसे में छात्र उछलकर 10 फीट दूर जा गिरा। सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। वहीं, चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।
विज्ञापन

कमालपुर गांव निवासी सुरजन सिंह किसान हैं। परिवार में पत्नी सुष्मिता, तीन बेटे भोला, शंकर सिंह (20) और शिवा थे। शंकर सरसौल स्थित एक कॉलेज में इंटर का छात्र था। परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह 10 बजे शंकर परीक्षा देने के लिए बाइक से कॉलेज जा रहा था। सरसौल लिंक रोड पर अंग्रेजी शराब ठेके के पास हादसा हो गया।
परिजनों के अनुसार हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर पर गंभीर चोट लग गई। ग्रामीणों की मदद से जानकारी पाकर वह लोग मौके पर पहुंचे और उसे लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत के बाद मां व भाई बदहवास हो गए। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर शराब के नशे में धुत होने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत की पुष्टि हुई है। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें