सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर में सोमवार को मांगों को लेकर फिर छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में छात्र स्कूल परिसर के बाहर एकत्र होकर विरोध जता रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्कूल गेट की ओर बढ़ रहे छात्रों को पुलिसकर्मी रोक रहे हैं। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इससे पहले यहां 28 जुलाई को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया था।