कानपुर के जय नारायण विद्या निकेतन के 12वीं के छात्र शिवा पटेल ने बहुत कम कीमत में स्मार्ट टैप (टोंटी) बनाई है। इस सेंसरयुक्त टोंटी से पानी के लिए आपको इसे छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जैसे ही हाथ या बर्तन टोंटी के नीचे जाएगा पानी आने लगेगा और हटाने पर बंद हो जाएगा। शिवा ने इसका प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है। शिवा इससे पहले भी यूएसबी से चलने वाला लेजर प्वाइंटर और वायरलेस इलेक्ट्रसिटी टेस्टर भी बना चुके हैं।
उन्होंने बताया कि बड़े होटलों, मॉल के बाथरूम में स्मार्ट टैप की उपलब्धता है, लेकिन यह करीब तीन से पांच हजार की कीमत पर तैयार होते हैं। जबकि यह प्रोटोटाइप सात-आठ सौ रुपये में ही तैयार हो गया है। इसमें सर्वो मीट, अल्ट्रासोनिक सेंसर लगे हैं। इस स्मार्ट टैप को पब्लिक प्लेस में लगाने से बार बार टोंटी को छूटे की जरूरत नहीं पड़ेगी।