कानपुर के काकादेव में आईआईटी जेईई की तैयारी कर रहे छात्र वीरेंद्र प्रताप सिंह ने रंगदारी और धमकी के आरोप में सोशल मीडिया पर वीडियो डाला। छात्र ने अनहोनी की आशंका जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
कानपुर। काकादेव कोचिंग मंडी में आईआईटी जेेईई की तैयारी कर रहे फतेहपुर निवासी छात्र वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ आर्यन से रंगदारी मांगने के मामले में उसने गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया।
विज्ञापन
वीडियो में छात्र ने एक आरोपी पर रंगदारी मांगने व जाने से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्र 1.38 मिनट के बनाए गए वीडियो में न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की बात कह रहा है। उसने अपने साथ अनहोनी की आशंका भी जताई। वीरेंद्र ने रावतपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रावतपुर इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने बताया कि छात्र को कई बार थाने बुलाया गया लेकिन वह नहीं आया। प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।