कानपुर चकेरी से दो साल पहले लापता युवती की डीएवी कालेज के एक छात्र नेता ने चार दोस्तों के साथ गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव ठिकाने लगा दिया था। पुलिस की तहकीकात में यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने वारदात में शामिल रहे छात्र नेता के दोस्त ट्रैवेल एजेंसी संचालक को पकड़ लिया है। वह भी वारदात में शामिल था। अब पुलिस शव बरामद करने का प्रयास कर रही है। छात्रनेता व उसके अन्य साथियों की तलाश भी तेज हो गई है।
कोर्ट जाने के लिए घर से निकली थी युवती
नेताजी नगर, चकेरी निवासी अंडे का ठेला लगाने वाली की 20 वर्षीय बेटी ने वर्ष 2016 में बाबूपुरवा थाने में कुछ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 27 नवंबर को कोर्ट में तारीख थी। वह तारीख पर जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है। परिजनों ने चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान विवेचक ने गुमशुदगी को अपहरण की धारा बदल दिया। विवेचना में यह बात सामने आई कि लापता होने के वक्त परिजनों ने युवती की उम्र 17 वर्ष बताई थी, लेकिन उसकी उम्र 20 साल थी। सूत्रों के मुताबिक पिछले सप्ताह शिव कटरा, चकेरी में प्रापर्टी के विवाद में फायरिंग व मारपीट के मामले पुलिस ने एक शख्स को उठाया।