फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पनकी से छात्र की अपहरण के बाद हत्या, शिवली में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी क्षेत्र से 12 अगस्त की रात ऑटो सवार कुछ लोगों ने छात्र कुलदीप निषाद (15) की अपहरण के बाद हत्या कर दी। उसका शव संदिग्ध हालत में 13 अगस्त की सुबह शिवली में झाड़ियों में पड़ा मिला था। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी, जिस वजह से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बृहस्पतिवार की शाम किशोर के परिजनों ने उसकी पहचान की। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में ठेला लेकर जा रहे किशोर के नजदीक ऑटो आकर रुकता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पनकी के गंगागंज निवासी दिवंगत हरिश्चंद्र निषाद का पुत्र कुलदीप निषाद हंस विद्या मंदिर में आठवीं का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ ही कैंब्रिज चौराहे के पास पानी का ठेला लगाता था। 12 अगस्त की रात को करीब 11 बजे वह चौराहे से घर के लिए निकला, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी कई जगह तलाश कराई, लेकिन कोई पता नहीं चला। बताशे का ठेला घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर खड़ा मिला। घटनास्थल के नजदीक एक दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकार्ड हो गई। फुटेज में दिखाई दिया कि ठेला लेकर जा रहे युवक के पास एक ऑटो आकर रुका और कुछ ही देर में उसमें सवार लोग किशोर को लेकर कहीं चले गए। कुलदीप का शव 13 अगस्त की सुबह शिवली क्षेत्र में झाड़ियों के किनारे मिला। उसके पास मोबाइल गायब था, जबकि पैरों में चप्पल भी नहीं थी। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने आसपास के लोगों से पहचान कराई, लेकिन किशोर के संबंध में कोई जानकारी नहीं हुई। पुलिस ने शव को अज्ञात मानते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इधर परिजन छात्र की तलाश करते हुए शिवली पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान कुलदीप के रूप में की। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कानपुर कमिश्नरी के एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे ऑटो की तलाश की जा रही है। कई टीमें लगाई गई हैं। प्रारंभिक जांच में शिवली पुलिस से जानकारी करने पर किशोर के शरीर पर किसी तरह के चोटों के निशान नहीं मिले हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जांच की थी, जिसमें युवक के मुंह से झाग निकलता हुआ मिला था। आशंका किशोर का मुंह दबाकर हत्या करने की है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

कहीं ठेला खड़ा करने के विवाद में तो नहीं हुई हत्या
किशोर की हत्या के पीछे ठेला खड़ा करने को लेकर चला आ रहा विवाद सामने आ रहा है। कुछ दिन पहले ठेला खड़ा करने को लेकर अन्य ठेला संचालकों के बीच मारपीट हुई थी। एडीसीपी पश्चिम ने बताया कि इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। परिजनों ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें