इलाहाबाद के एक स्कूल में मॉर्निंग प्रेयर के दौरान बैग टांगकर खड़े होने पर एक स्टूडेंट को वाइस प्रिंसिपल ने जिंदगी भर की चोट दे दी। प्रींसिपल ने बच्चे को बड़ी ही बेरहमी से डंडे से पीटा।
इसी दौरान स्टूडेंट की आंख पर डंडा तेज डंडा लगा। लड़के की एक आंख में गंभीर चोट आई है और उसकी रोशनी भी चली गई है। पुलिस ने इस मामले में वाइस प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
इलाहाबाद के 27 थॉर्नहिल रोड स्थित एंग्लो इंडियन कंपाउंड में रहनी वाली सेरोन ला रिवरीया बिशप जॉनसन का बेटा सेरवेन टेरेंस सेंट जोसेफ स्कूल में 12वीं क्लास का स्टूडेंट है। 9 मई की सुबह 7 बजे सेरवेन टेरेंस असेम्बली प्रेयर में बैग कंधे पर टांगे खड़ा था।
वाइस प्रिंसिपल फादर लेसली कोटिनो ने प्रेयर के दौरान सेरवेन के कंधे पर बैग टंगा देखा। इस पर फादर भड़क उठे। वह बैग उतारता, उससे पहले ही उन्होंने उस पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। डंडा उसकी दाहिनी आंख में लगा और उससे खून निकलने लगा। इसके बावजूद वे नहीं रुके। उन्होंने उसके साथी श्रेयांश जायसवाल को भी पीटा।