फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस की परीक्षा न पास कर पाने पर छात्र ने दी जान, लॉकडाउन में पढ़ाई बंद होने से तनाव में था

Sun, 24 May 2020 02:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर कोतवाली क्षेत्र के बंगाली मोहाल में रहने वाले प्रतियोगी छात्र ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा है कि वह आईएएस की तैयारी कर रहा है। सफलता न मिलने की वजह से मम्मी-पापा उससे खुश नहीं रहते, जबकि बाहर के लोग उसका बड़ा सम्मान करते हैं।
विज्ञापन


घर वालों की नाराजगी बर्दाश्त नहीं होती, इसलिए वह जान दे रहा है। बंगाली मोहाल में अवध बिहारी वर्मा पत्नी पूनम, बेटों कार्तिकेय (25) और राजेंद्र के साथ रहते हैं। धोबी मोहाल में उनकी सुनार की दुकान है। कार्तिकेय ग्रेजुएशन करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था।

शनिवार सुबह मां उसे बुलाने गई तो कमरा बंद था। किसी तरह सभी लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो कार्तिकेय का शव फांसी से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को घरवालों ने बताया कि नौकरी न मिलने से वह तनाव में था। लॉकडाउन में कोचिंग आदि बंद होने की वजह से दिनभर घर में रहता था। इससे वह और तनाव में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें