फाइनल ईयर की पढ़ाई पूरी होने पर रखी गई थी पार्टी
मृतका दीक्षा तिवारी (26) बरेली की रहने वाली थी। 2024 सेशन में ही उसने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। दीक्षा कानपुर के स्वरूप नगर में किराये पर रहती थी। साथी डॉक्टरों के मुताबिक, बुधवार रात फाइनल ईयर की पढ़ाई पूरी होने की पार्टी रखी गई थी।