बुंदेलखंड में जानलेवा बन चुके अन्ना जानवरों ने बृहस्पतिवार को स्कूल से घर लौट रहे कक्षा छह के होनहार छात्र की जान ले ली। घटना मोहबा के खन्ना में
दोपहर बाद स्कूल से निकलने के बाद सड़क पर छात्र गांव के अन्य छात्रों से काफी आगे था। झुंड से निकले दो मवेशियों ने उसे रौंद डाला।
लाडले की मौत से जहां मां-बाप सुधबुध खो बैठे हैं, वहीं गांव में भी मातम छाया है। खन्ना थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी संतोष निषाद के तीन बच्चों में बड़ा बेटा संजय निषाद (11) गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ता था। उससे छोटा सुधीर कक्षा तीन में पढ़ता है।
बहन खुशबू गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। दोपहर तीन बजे संजय अपने भाई सुधीर और बहन के अलावा गांव के अन्य बच्चों के साथ छुट्टी होने पर घर लौट रहा था।
संजय घर पहुंचने की जल्दी में अन्य छात्रों से तेज चल रहा था, जिससे अन्य बच्चे उससे काफी पीछे रह गए। इस बीच अन्ना जानवरों के झुंड से दो मवेशी निकले और संजय पर हमला बोल दिया।