आरोपी पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री
यूपी के कन्नौज में पालिकाध्यक्ष पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप है कि पालिकाध्यक्ष ने उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी है। मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। इससे वह और उसका परिवार खौफ में है।
शहर की एक युवती पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री के खिलाफ शादी का झांसा देकर बंधक बनाकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने शैलेंद्र के दोस्त मोहन, आशू अवस्थी, आलोक दुबे पर दुष्कर्म करने में सहयोग का आरोप लगाया। वहीं पीड़िता ने शैलेंद्र की मां मीना अग्निहोत्री, चाची मोनी, चाचा संजय और अतुल अग्निहोत्री, भाई विक्रांत अग्निहोत्री पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुवार को मां के साथ एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को प्रार्थना पत्र दिया।