फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन ने छात्र को कुचला, मौत पर परिजन ने किया हंगामा

Wed, 02 Sep 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर में मंगलवार दोपहर को पैदल बस के लिए टिकट बुक करवाने जा रहे छात्र को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से नाराज परिजन ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को शांत करवाने के बाद घटना को लेकर छानबीन की है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर निवासी कुंवर सिंह पाल ने बताया कि इकलौता बेटा आशीष कुमार (19) बीएससी का छात्र था। रक्षाबंधन पर उसकी बुआ राजकुमारी दिल्ली से घर आई थीं। मंगलवार शाम को उन्हें वापस दिल्ली जाना था। इसके लिए दोपहर 12 बजे के करीब बेटा अपनी बुआ राजकुमारी के लिए दिल्ली जाने वाली बस का टिकट करवाने के लिए मुगल मार्ग किनारे स्थित ट्रैवल्स एजेंट की दुकान पर पैदल जा रहा था। काली माता मंदिर के सामने पहुंचने पर तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना से नाराज परिजन कार्रवाई की मांग कर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने नाराज परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान करीब 20 मिनट तक मुगल मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि हादसा कर भागे वाहन चालक की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

..................
इकलौते बेटे की मौत से बदहाल हुई मां
सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत पर उसकी मां विनीता, बहन प्रिया, पिता कुंवर सिंह व परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। कुंवर सिंह ने बताया कि बेटा राजपुर के एक निजी शिक्षण संस्थान से बीएससी की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। हादसे ने उनका सहारा छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें