फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बी-कॉपी का बवाल' टीचर के एक तमाचे के बदले छात्र की 'थर्ड डिग्री'

Thu, 17 Jan 2019 10:07 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देते शिक्षक आलोक दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में छात्र के अभद्रता करने पर शिक्षक ने उसके तमाचा जड़ दिया। इससे गुस्साए छात्र ने अपने साथियों के साथ कॉलेज में घुसकर शिक्षक के साथ मारपीट कर दी। शिक्षक ने छात्र और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज छात्र के साथियों की पहचान कर ली गई है।  
विज्ञापन


नीबाचुअत मोहल्ला निवासी आलोक दुबे क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के शिक्षक हैं। गुरुवार को कक्षा 11 की सुबह 10 से 12:30 बजे परीक्षा चल रही थी। शिक्षक के अनुसार शहर की गंगानगर कालोनी निवासी छात्र ने आलोक दुबे से तेज आवाज में बी-कॉपी मांगी। शिक्षक ने तेज आवाज में बोलने से मना किया तो छात्र ने शिक्षक के साथ अभद्रता कर दी। 
विज्ञापन

पेपर खत्म होने के बाद छात्र ने साथियों को कॉलेज बुला लिया

आलोक दुबे ने छात्र के थप्पड़ मार दिया। पेपर खत्म होने के बाद छात्र ने अपने साथियों को कॉलेज बुला लिया और फिर उनके साथ मारपीट कर दी। शिक्षक के साथ मारपीट होने से अफरा-तफरी मच गई। मारपीट होते देख प्रधानाचार्य सोलोमन दयाल और शिक्षक प्रभात दीक्षित समेत कॉलेज का अन्य स्टाफ और छात्र भी मौके पर आ गए।
 
घटना को अंजाम देने के बाद छात्र साथियों के साथ मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसआई तेजबहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। उसमें मारपीट करते हुए छात्र और उसके साथियों की पहचान कर ली गई है। एसआई ने बताया कि फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें