फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज धूप से हवा बेअसर, तापमान पहुंचा 24 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पिछले 10 दिन से अधिक समय से मौसम का मिजाज गर्म होता जा रहा है और दिन में सर्दी का असर कम हो रहा है। गुरुवार को भी चटक धूप खिली, जिसने जनवरी में मार्च जैसा अहसास करा दिया। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया और हवाओं का भी ज्यादा असर नहीं दिखा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे सुुबह और शाम सर्दी का असर बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


गुरुवार को भी सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप के बीच गर्म कपड़े पहनना मुश्किल हो गया। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री तक पहुंच जाने के कारण अभी से ही मार्च माह जैसा अहसास होने लगा है। दिन में करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही, लेकिन धूप के सामने हवा का ज्यादा असर नहीं दिया।
वहीं न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है, जिससे सुबह और शाम सर्दी का असर बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें