डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर में रविवार को देर शाम व्यापारी से हुए
लाखों की लूट के मामले व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ
रिपोर्ट दर्ज की। वहीं डेरापुर व्यापार मंडल ने घटना के विरोध में बैठक की।
वहीं व्यापार मंडल के आवाहन पर सोमवार को सभी दुकानें बंद रही। इस दौरान
व्यापारियों ने मंगलवार को भी बंदी का एलान किया है।
ज्ञातव्य हो कि
थाना क्षेत्र के गांव गौरीकरन निवासी हरिओम गुप्ता की कस्बा मुंगीसापुर में
आभूषणों की दुकान है। रविवार की देर शाम जब वह घर जा रहे थे, तभी बीवापुर
गांव के पास पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे लाखों के
जेवरात लूट लिए और उसे जमकर पीटा।
पुलिस ने सोमवार को लूट का शिकार सर्राफा
व्यापारी की तहरीर पर तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू
कर दी है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के
प्रयास किए जा रहे हैं।