फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कें बड़ी खराब, ठीक होंगी

Wed, 23 Sep 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने माना कि शहर की सड़कें ठीक नही हैं, इस वजह से शहरवासियों को दिक्कत हो रही। अब केडीए, आवास विकास परिषद और पीडब्लूडी के अफसर सड़कों पर निकलें। जहां सड़क खराब मिले, उसे तत्काल दुरुस्त करें। इसके लिए टीमें गठित करने का आदेश भी दिया है।  
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने मंगलवार को कैंप कार्यालय चुन्नीगंज में सड़क निर्माण और मरम्मत की समीक्षा की। साथ ही कहा कि बारिश में अच्छी सड़कों पर भी गड्ढे हो गए। इसे ठीक करने की जरूरत है। ऐसा नहीं हुआ तो पूरी सड़क खराब हो जाएगी। सड़कों को गड्ढामुक्त बनाया जाए। इसकी जिम्मेदारी डीएम को भी दी गई है।

मंडलायुक्त ने मनमाने ढंग से सड़क खुदाई पर रोक लगा दी। साथ ही कहा कि एडीएम सिटी से अनुमति लेकर ही सड़कों की खुदाई की जाए। ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदार या फिर विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जल निगम के मुख्य अभियंता से कहा कि सड़कों की खुदाई की स्थिति में उसे तत्काल मरम्मत की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें