फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गलियों की नहीं हुई मरम्मत, नगर पंचायत सदस्य बैठे धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। वार्ड संख्या में नौ में टूटी गलियों की मरम्मत कराने और वार्ड में नियमित सफाई कराने की मांग को लेकर सदस्यों ने नगर पंचायत कार्यालय पर धरना देकर अपनी मांग रखी।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय पर अन्य सदस्यों के साथ धरना दे रहीं वार्ड संख्या नौ की सदस्य कांति देवी ने बताया कि उनके वार्ड की गलियां टूटी फूटी होने के साथ वार्ड में नियमित सफाई भी नहीं होती है। यहां तक वार्ड में पेयजल की समस्या की भी किल्लत है। इस समस्या को लेकर वह अपनी मांग कई बार नगर पंचायत के बोर्ड बैठक में रख चुकी हैं। लेकिन इन समस्याओं का निदान नहीं हुआ मजबूरन उनको धरना देने को मजबूर होना पड़ा ।
नगर पंचायत प्रांगण में पंचायत सदस्यों ने तीन घंटे तक धरना दिया। इसके बाद वगैर किसी को ज्ञापन दिए धरना समाप्त कर दिया। धरना के दौरान दीपक राजपूत, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, कांति देवी, महेंद्र दोहरे, विकास रमन, अमर सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें