फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: मल्लावां में छुट्टा सांड का कहर, किसान को सींगों पर उठाकर पटक-पटककर मार डाला

Sun, 30 Aug 2026 05:23 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई

सार

Hardoi News: कोतवाली क्षेत्र के शुक्लापुर गांव में रविवार दोपहर छुट्टा सांड ने किसान पर हमला कर दिया। सांड ने किसान को सींगों पर उठाकर कई बार जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो गौरव तिवारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंभीर रूप से घायल किसान को परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। शुक्लापुर निवासी गौरव तिवारी (38) खेती करते थे। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे वह गांव के पास बंधे अपने मवेशियों को चारा डालने गए थे। इसी दौरान वहां पहुंचे छुट्टा सांड ने अचानक गौरव पर हमला कर दिया। इससे पहले कि वह संभल पाते, सांड ने उन्हें सींगों पर उठा लिया और जमीन पर पटक दिया।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सांड ने गौरव को कई बार उठाकर जमीन पर पटका। किसान की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह सांड को वहां से भगाया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल गौरव को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गौरव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के परिवार में पत्नी प्रेमादेवी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि सीएचसी प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें