फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाले सभी चुनाव जीतना चाहती है भाजपा, पार्टी की ये रणनीति विपक्ष में मचा सकती है खलबली

Tue, 25 Jun 2019 10:34 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
विधानसभा उप चुनाव के साथ 2022 तक होने वाले सभी चुनाव भाजपा जीतना चाहती है। इन चुनावों में शिक्षक एमएलसी, स्नातक एमएलसी चुनाव, पंचायत चुनाव भी शामिल हैं। इन सभी के लिए पार्टी ने अभी से रणनीति बनाकर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसके लिए और प्रदेश स्तर पर पांच प्रमुख पदाधिकारियों की कमेटी बनाकर मॉनीटरिंग की जाएगी। रविवार को लखनऊ में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों की बैठक में पूरी रणनीति तय की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

विधानसभा उप चुनाव प्रदेश में 11 सीटों पर होंगे, जिसमें से दो सीटें भाजपा के पास नहीं हैं। प्रदेश में शिक्षक एमएलसी की कुल 11 सीटें हैं, जिसमें भाजपा के पास सिर्फ दो हैं।  इस बार पार्टी ने सभी 11 सीटों को जीतने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के नेतृत्व में लखनऊ में हुई बैठक में महानगर से भी प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए थे।

इसी तरह जिला पंचायत की कई सीटें भी सपा के खाते में हैं। पार्टी ने तय किया है कि सभी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट पर भाजपा का प्रत्याशी विजयी हो। इसी लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें