फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर को महिला से हो रही लूट का विरोध पड़ा मंहगा, पहुंचा गंभीर हालत में अस्पताल

Wed, 08 Nov 2017 08:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घायल को देखते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला को तमंचे से धमकाकर जेवर लूट लिए। वहां से निकल रहे बोरिंग मिस्त्री ने विरोध किया तो लुटेरों ने उसे गोली मार दी। घायल को लोहिया अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। सूचना पर एएसपी ने थाने पहुंच घटना की जानकारी ली। कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव अंबेडकर निवासी सुभाष चंद्र शर्मा सेना में थे। उनकी मौत हो चुकी है। पत्नी दर्शनादेवी को पेंशन मिलती है।
विज्ञापन


वह मंगलवार सुबह पेंशन के काम से बेटे कमलेश के साथ बाइक से फतेहगढ़ आ रहीं थीं। जहानगंज के गांव चुरसई के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर कमलेश की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा अड़ाकर दर्शना देवी से सोने की चेन व कुंडल लूट लिए। 

इसी बीच चुरसई निवासी बोरिंग मिस्त्री सतेंद्र राजपूत और कुलदीप राजपूत बाइक से निकले। दोनों ने लूटपाट देख बाइक रोककर बदमाशों को ललकारा और उनकी ओर दौड़े। दोनों को अपनी ओर आता देख एक बदमाश ने फायर झोंक दिया। इसके बावजूद सतेंद्र ने दौड़कर एक बदमाश को दबोच लिया। इस पर दूसरे बदमाश ने सतेंद्र को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से सतेंद्र वहीं गिर गया। इसी बीच बदमाश बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन

 
कुलदीप ने गांव जाकर वारदात की सूचना ग्रामीणों को दी। कुछ देर में सतेंद्र का भाई गौतम और कुछ ग्रामीण पहुंच गए। परिजनों ने घायल को बाइक से लोहिया अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने उनका इलाज किया। दर्शना देवी और बेटे ने थाने जाकर वारदात की सूचना दी। इस पर जहानगंज एसओ संजय गुप्ता ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायल से जानकारी ली। एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद हजारीलाल ने भी थाने पहुंचकर दर्शना देवी और उनके बेटे से जानकारी ली। कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें