व्यापार में रचि रखने वालों के लिए काम की खबर
अमर उजाला, दि इंडस एंटरप्रिन्योरशिप (टाई) यूपी चैप्टर और आईआईटी कानपुर के सिंडिकेट बैंक एंटरप्रिन्योरशिप रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (एसबीईआरटीसी) के सहयोग से आठ नवंबर को ‘उत्थान : अ स्टार्टअप निर्माण’ कार्यक्रम होगा। इसमें देश और दुनिया के कई विशेषज्ञ स्टार्टअप और व्यापार शुरू करने का तरीका बताएंगे। अलग-अलग तारीखों में 10 कॉलेजों में यह आयोजन होगा। पहल कार्यक्रम 8 नवम्बर को रूमा स्थित केआईटी में है। उद्यमिता के हुनर सीखने के लिए आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके लिए मंगलवार तक ही रजिस्ट्रेशन कराने का मौका है। केआईटी की वेबसाइट kit.ac.in पर फ्री रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
केआईटी में होने वाले कार्यक्रम में इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आईएमई) के प्रो. आशुतोष शर्मा टिप्स देंगे। वे बताएंगे कि आप कंपनी शुरू करने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं। आप कैसे आइडिया जनरेट कर सकते हैं और आपको कहां-कहां से मदद मिल सकती है। इसके अलावा युवा उद्यमी संदीप पाटिल अपने अनुभव साझा करेंगे।
न उम्र की सीमा, न कोई शैक्षिक बाध्यता
‘उत्थान : अ स्टार्टअप निर्माण’ कार्यक्रम में कोई भी शामिल हो सकता है। इसके लिए न तो कोई उम्र की सीमा है और न ही कोई शैक्षिक बाध्यता। 12वीं उत्तीर्ण कोई भी आवेदन कर सकता है।
मेंटर और निवेशकों से होगी सीधी मुलाकात
पहले चरण में शहर के दस अलग-अलग कॉलेजों में लेक्चर होंगे। यहां आपको स्टार्टअप की हर जानकारी दी जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में मेगा इवेंट होगा। इसमेें आपको दुनियाभर के कई बड़े मेंटर, इनवेस्टर और कंपनियों से सीधे रूबरू कराया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट आइडिया को आईआईटी के इंक्यूबेशन सेंटर में कंपनी शुरू करने के लिए सहायता भी दी जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
अधिक जानकारी के लिए आप दि इंडस एंटरप्रिन्योर की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अंकिता द्विवेदी से उनके मोबाइल नंबर 09519123131 पर संपर्क कर सकते हैं। आप ई-मेल info@up.tie.org पर अपने सवाल भी भेज सकते हैं।