भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
एक साल पहले हुए मामले में उनके ही गांव की एक लड़की ने बयान दिया कि, 'मेरे साथ बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने अपने साथियों संग मिलकर रेप किया। मैंने हर दरवाजा खटखटाया, हर किसी से मदद मांगी मगर किसी ने मेरी नहीं सुनी। उन सभी को गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो मैं अपनी जान दे दूंगी।' महिला ने कहा, 'मैं सीएम योगी आदित्यनाथ के पास भी गई थी, मगर कोई सहायता नहीं मिली। हमने जब एफआईआर दर्ज करवानी चाही तो हमें धमकियां मिलने लगीं। पिता को फर्जी मामले में जेल भेजा वहां उनकी मौत हो गई'