यूपी की सत्ता में लगातार अपनी पैठ बनाकर जनता के बीच लोकप्रियता हासिल कर चुके विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का व्यक्तिगत जीवन समाज को समर्पित है। दिन के 24 घंटों में 16-18 घंटे वह जनता के बीच उनकी समस्याओं को सुलझाने में ही गुजार देते हैं। शिकायतकर्ता उनके जिले का हो या न हो वह हर एक शख्स की परेशानी सुनते हैं और उसके निवारण के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।
कहने को लोग उन्हें बाहुबली और दबंग नेता ही समझते हैं लेकिन उनके कामों की वजह से वह उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं में शुमार हो चुके हैं। जानिए एमएलए कुलदीप सिंह सेंगर के बारे में ये खास बातें...
विज्ञापन
सपा में मचे घमासान को देखकर थामा बीजेपी का हाथ
2 of 7
कुलदीप सिंह सेंगर
साल 2017 में समाजवादी पार्टी में मची आंतरिक कलह की वजह से पार्टी के विश्वसनीय सिपाहसलार रहे कुलदीप सिंह सेंगर ने भाजपा का दामन थाम लिया था।
सपा सरकार में उन्नाव के भगवंतनगर से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के साथ उनकी जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं पत्नी संगीता सेंगर भी दिल्ली जाकर जनवरी 2017 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। बुधवार को 'अमर उजाला' से खास में वर्तमान में उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने वर्तमान राजनीत समेत कई मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की
3 of 7
कुलदीप सिंह सेंगर
कुलदीप बताते हैं कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। कुलदीप सेंगर ने पहली बार 2002 में बसपा से उन्नाव सदर की सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। कुलदीप की यह जीत कई मायनों में खास थी। उन्नाव सदर सीट से पहली बार सवर्ण विधायक चुना गया। इसके साथ ही कुलदीप अपने स्वाभाव के कारण लोगों के दिल में जगह बनाने लगे।
कभी भी व्यक्तिगत हित के लिए पार्टी नहीं बदली
4 of 7
कुलदीप सिंह सेंगर
एमएलए कुलदीप सिंह सेंगर बताते हैं कि- मैंने कभी लालच और व्यक्तिगत हित के लिए पार्टी नहीं बदली। पार्टियों ने मेरे साथ विश्वासघात किया। जब 2002 में पहली बार बसपा से विधायक चुना गया तो पार्टी फोरम पर कहा कि मैं पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए कार्य करूंगा। 2007 के विधान सभा चुनाव से पहले मुझे पार्टी से निकाला बाहर कर दिया गया। 2007 में ही पार्टी के नेता नसीमुद्दीन सिद्दिकी ने मुझे बुलाया और कहा कि मायावती चाहती हैं कि आप पार्टी में आ जाएं आपको उपकृत किया जाए। मैनें कभी खुद के लिए पद और पैसे की इच्छा नहीं की। कुलदीप कहते हैं कि उन्होंने सदैव गरीबों, किसानों और बेरोजगार युवाओं की बात कही। जहां इन मूल्यों को स्थान न दिया जाए वहां रहना मुझे पसंद नहीं।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति
5 of 7
कुलदीप सिंह सेंगर
अपनी भारतीय जनता पार्टी से उन्नाव जिले से सांसद साक्षी महाराज के बयानों पर एमएलए कुलदीप ने अपने विचार जाहिर किए। कुलदीप ने कहा कि सांसद साक्षी महाराज विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। लेकिन उनके बयान उनकी निजी अभिव्यक्ति हैं। इनसे पार्टी का कोई भी लेना देना नहीं होता।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के रूप में आलू डालना सोंची समझी साजिश
6 of 7
कुलदीप सिंह सेंगर
मुख्यमंत्री आवास और विधान भवन के बाहर आलू फेके जाने पर कुलदीप ने कहा कि विरोध के रूप में आलू डालना एक पार्टी विशेष की सोंची समझी साजिश है। देश का आलू किसान परेशान अवश्य है लेकिन केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के लिए हर संभव प्रय़ास कर रही है। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब लघु एवं सीमांत किसानों का इतने बड़े स्तर पर ऋण माफ किया गया है।
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
नाम- कुलदीप सिंह सेंगर
पिता का नाम- कमल सिंह उर्फ मुलायम सिंह
निवास- ग्रामः सरांय थोक माखी
2002 में उन्नाव सदर से बसपा से विधायक चुने गए
2007 में उन्नाव जिले की बांगरमंऊ विधानसभा से सपा से विधायक
2012 में उन्नाव जिले की भगवंतनगर विधानसभा से सपा से विधायक
2017 में उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा से भाजाप से विधायक.....