फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी ने रोकी लैंडिंग, लखनऊ में उतरा विमान, मुंबई जाने वाले यात्री एयरपोर्ट से वापस

Mon, 13 May 2019 12:35 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
मुंबई से 150 से अधिक यात्रियों को लेकर रविवार को कानपुर पहुंचा विमान आंधी के कारण चकेरी के अहिरवां एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाया। रन-वे पर अंधेरा छाने से विमान को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। जो यात्री कानपुर से मुंबई जाने के लिए फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे उन सभी के टिकट कैंसल कर पैसे वापस कर दिए गए।

 

एयरपोर्ट पर मौजूद मुंबई जाने वाले यात्रियों ने कुछ देर तक वहां अपना विरोध दर्ज कराया, उसके बाद वे सभी अपने घर वापस हो गए। कुछ यात्री ऐसे भी थे, जिन्हें सुबह मुंबई पहुंचना जरूरी था, वे परेशान दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को सुरक्षित उतारने के लिए विमान लखनऊ अमौसी चला गया

मुंबई से विमान यात्रियों को लेकर 2:40 पर कानपुर के लिए उड़ा था। करीब 4.50 बजे उसे अहिरवां एयरपोर्ट पहुंचना था। मौसम विभाग के अनुसार महानगर के बाहरी क्षेत्रों में शाम चार बजे से ही तेज हवा चलनी शुरू हो गई थीं। बादल भी घिरे थे। एयरपोर्ट निदेशक वीके झा ने बताया कि पायलट ने विमान उतारने की कोशिश की लेकिन रनवे पर धूल और अंधेरा होने की वजह से सफल नहीं हुआ।
 
यात्रियों को सुरक्षित उतारने के लिए विमान लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट चला गया। निदेशक ने बताया कि इससे पहले दिल्ली-कानपुर के बीच चलने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से आई और गई। सोमवार को दोनों उड़ाने अपने निश्चित समय से फिर उडे़ंगी। इस बीच अक्षिता जैन ने बताया कि उसे मुंबई जाना था, वहां पर उनकी सोमवार को जरूरी मीटिंग है। फ्लाइट नहीं उतरने से काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें