फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो से कार की हुई भिड़ंत, ठेकेदार की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Sun, 12 May 2019 11:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
थाने में खड़ी क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में रविवार सुबह अजमेर से भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ कार से आ रहे पेटी कांट्रेक्टर (निजी ठेकेदार) की सड़क हादसे में मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बिधूना सीएचसी से डॉक्टरों ने नाजुक हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया है। बोलेरो सवार को मामूली चोट आई है। 
विज्ञापन


मूल रूप से कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गड़रियन पुरवा असालतगंज निवासी रामप्रकाश (50) पुत्र बाबूलाल पत्नी श्यामादेवी (45) के साथ कार से अजमेर से कानपुर देहात आ रहे थे। रामप्रकाश अजमेर में पेटी कांट्रेक्टर थे। कानपुर देहात के गड़रियन पुरवा में उनकी भतीजे की शादी होनी है।

बिधूना रोड पर भट्ठा के सामने बेला की तरफ से सपरिवार आ रहे सोनू भदौरिया निवासी बाघपुर की बोलेरो की कार से आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर से रामप्रकाश की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। रामप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। श्यामा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा होने से शादी वाले घर में मातम पसर गया

ग्रामीणों ने यूपी डायल 100 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को बुलाया और श्यामादेवी को बिधूना सीएचसी ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत में डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विष्णु गौतम ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से कोई भी तहरीर नहीं दी गई। कार का सामान भतीजे की सुपुर्दगी में दे दिया है।

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गड़रियन पुरवा असालतगंज निवासी रामप्रकाश अब सपरिवार अजमेर में रहने लगे थे। परिवार में पत्नी श्यामादेवी, दो बेटे अनुज और अतुल हैं। दोनों बेटों की शादी हो चुकी है। हादसा होने से शादी वाले घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें