फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: आंधी से दिन में छाया अंधेरा, बूंदाबांदी भी हुई, आगे के लिए मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Thu, 14 May 2026 12:05 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update: पुरवा से पछुवा हवाएं टकराई। कानपुर में 40 से 78 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। माैसम विभाग ने पांच-छह दिन बाद लू चलने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
कानपुर में चली धूल भरी आंधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पछुवा और पुरवा के टकराने से कानपुर परिक्षेत्र और आसपास मौसम बदल गया और 40 से 78 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। इससे शहरियों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने क्रमिक रूप से तापमान बढ़ते रहने का अनुमान जारी किया है। पांच-छह दिन बाद लू चलने का अनुमान है।
विज्ञापन


क्षोभ मंडल के ऊपरी हिस्से में अटलांटिक महासागर की तरफ से पछुवा और निचले हिस्से में बंगाल की खाड़ी से पुरवा आ रही हैं। बुधवार दोपहर जैसे ही पारा 40.2 डिग्री पर पहुंचा तपिश बढ़ गई। उसी दौरान इन दोनों के टकराने के बाद आंधी चलने लगी। प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि इस समय उत्तर-पश्चिमी यूपी और हरियाणा में साइक्लोनिक परिसंचरण बना है।

कानपुर में चली धूल भरी आंधी - फोटो : अमर उजाला
हवाओं के टकराने के बाद यह अस्थिरता आ गई लेकिन अब गर्मी बढ़ती रहेगी। एक सप्ताह में लू चलने का अनुमान है। 40.2 डिग्री पर पहुंचा पारा आंधी आने के बाद 5.6 डिग्री नीचे आ गया।

कानपुर में चली धूल भरी आंधी - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही माहौल में नमी बढ़ गई जिसकी वजह से उमस में इजाफा हो गया। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि गुरुवार से मौसम उसी तरह गर्म रहेगा।
विज्ञापन

मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह माहौल में नमी 19 प्रतिशत बढ़कर 71 पर पहुंच गई। इसके साथ ही रात का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा। यह सामान्य औसत से 2.9 डिग्री अधिक है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में क्रमिक वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें