फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: भीषण तूफान से ढहा आंबेडकर पार्क का मुख्य द्वार; बिजली के पोल टूटे, कई गांवों में ब्लैकआउट

Fri, 29 May 2026 01:35 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: राजापुर क्षेत्र में गुरुवार रात आए भीषण तूफान और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज आंधी के चलते कई जगह विद्युत पोल टूट गए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। कई गांवों में रातभर अंधेरा पसरा रहा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
चित्रकूट में आंधी -बारिश का कहर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के राजापुर क्षेत्र में गुरुवार की रात कुदरत का बेहद खौफनाक रूप देखने को मिला। आधी रात को आए भीषण तूफान, आंधी और मूसलाधार बारिश ने पूरे इलाके में जमकर तबाही मचाई है। चक्रवाती हवाओं के तांडव से कहीं सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियां जमींदोज हो गईं, तो कहीं विशालकाय पेड़ उखड़कर सड़कों पर आ गिरे।

विज्ञापन

इस प्राकृतिक आपदा के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है और दर्जनों गांव पूरी तरह अंधेरे में डूब गए हैं। तूफान की विभीषिका से पूरे राजापुर कस्बे और ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पार्क का गेट धराशायी, कई मंदिरों को पहुंचा नुकसान

तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि गोस्वामी नगर में हाल ही में बनकर तैयार हुए भव्य अंबेडकर पार्क का मुख्य गेट हवा के भारी दबाव को झेल नहीं पाया। यह मुख्य द्वार कई हिस्सों में टूटकर तिनके की तरह धराशायी हो गया, जिससे पार्क परिसर को भारी नुकसान पहुंचा है।

इसके अलावा, क्षेत्र के कई प्राचीन मंदिरों को भी इस आंधी-तूफान के कारण काफी क्षति पहुंची है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में काफी मायूसी है। जगह-जगह पेड़ गिरने से कई मुख्य मार्ग और संपर्क रास्ते पूरी तरह अवरुद्ध हो गए हैं, जिन्हें साफ करने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

चित्रकूट में आंधी -बारिश का कहर - फोटो : amar ujala

सड़क पर गिरी गौशाला की भारी-भरकम टीन, टला बड़ा हादसा

राजापुर नगर में तूफान के दौरान एक बेहद हैरान करने वाला और खौफनाक मंजर देखने को मिला। यहां स्थित एक निजी गौशाला की भारी-भरकम लोहे की टीन दो मंजिला भवन के ऊपर से उखड़कर सीधे मुख्य सड़क पर जा गिरी। गनीमत यह रही कि यह आंधी देर रात आई थी, जब सड़क पर सन्नाटा था और आवाजाही पूरी तरह बंद थी।
अगर यह हादसा दिन के समय हुआ होता, तो कई लोगों की जान जा सकती थी। इस घटना के बाद से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में खौफ का माहौल है।

खादी प्रदर्शनी में मची तबाही, दुकानदारों का लाखों का सामान भीगा

राजापुर नगर में इन दिनों आयोजित हो रही प्रसिद्ध खादी प्रदर्शनी भी इस भीषण तूफान की चपेट में आकर पूरी तरह तहस-नहस हो गई। तेज चक्रवाती हवाओं के कारण प्रदर्शनी स्थल की छत पर लगीं कई भारी टीन शेड हवा में उड़ गईं, जिससे पूरा परिसर खुला हो गया। इसके बाद हुई मूसलाधार बारिश का पानी दुकानों के अंदर भर गया।
आधी रात को आए इस संकट के बीच दुकानदारों को अपना कीमती सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ी। अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन से प्रदर्शनी के आयोजकों और छोटे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

चित्रकूट में आंधी -बारिश का कहर - फोटो : amar ujala

अंधकार में डूबे गांव, बिजली पोल टूटने से हाहाकार

तूफान का सबसे बड़ा झटका ग्रामीण इलाकों की लाइफलाइन यानी बिजली व्यवस्था को लगा है। तेज हवाओं और पेड़ों के गिरने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों विद्युत पोल (खंभे) बीच से टूट गए और हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर खेतों में गिर गए।

विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, ककोर और राजापुर से जुड़े कई फीडर पूरी तरह बंद हो गए हैं, जिससे बड़े ग्रामीण इलाके में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है। बिजली विभाग के इंजीनियर और कर्मचारी युद्धस्तर पर पोल ठीक करने और आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं, लेकिन नुकसान इतना बड़ा है कि पूरी व्यवस्था पटरी पर आने में लंबा समय लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें