फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Thunderstorm: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, उखड़े बिजली के पोल, 10 घंटे से आवागमन ठप, दो की मौत और पांच घायल

Fri, 29 May 2026 01:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई में आंधी-तूफान के कारण दो लोगों की मौत हुई और पांच घायल हो गए। डकोर मार्ग पर 10 घंटे तक यातायात ठप रहा और पूरे जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बिजली विभाग और पुलिस मार्ग बहाली के काम में जुटे हैं।
विज्ञापन
उरई में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में बृहस्पतिवार को आई भीषण आंधी ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं और तूफान के चलते अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आंधी से जिलेभर में भारी तबाही मची है।

विज्ञापन

कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से रास्ते बाधित हो गए हैं और बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। जानकारी के अनुसार शहर निवासी सुखदेई (55) तथा शहर कोतवाली क्षेत्र के बजीदा गांव निवासी मूलचंद (60) की आंधी से हुए हादसों में मौत हो गई।

उरई में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही - फोटो : amar ujala

10 घंटे से वाहनों का आवागमन ठप
वहीं, अलग-अलग क्षेत्रों में पेड़ गिरने और मलबे की चपेट में आने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, डकोर मार्ग पर हाईटेंशन लाइन का खंभा गिर जाने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। मार्ग पर करीब 10 घंटे से वाहनों का आवागमन ठप है।

विज्ञापन

उरई में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही - फोटो : amar ujala

जिलेभर में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित
इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर लाइन हटाने और आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं। आंधी के चलते जिलेभर में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। कई इलाकों में घंटों तक अंधेरा छाया रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक नुकसान होने की सूचना है, जहां दर्जनों पेड़ और बिजली के पोल गिर गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें