फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के आदेश की उड़ रहीं धज्जियां, कानपुर देहात में 11 मवेशियों ने तोड़ा दम

Sat, 06 Apr 2019 11:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
धूप में खड़े मवेशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात में 50 बीघे में बनाए गए असालतगंज के गो-आश्रय स्थल में 391 गोवंश बंद किए गए थे। इनकी देखभाल के लिए लक्ष्मी नरायण, राजकिशोर, दिनेश, कमलेश समेत आठ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी आश्रय स्थल में सुविधाएं न होने की सही रिपोर्ट अधिकारियों को नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


मवेशियों को आसपास के खेतों से मंगाकर लाही का सूखा भूसा खिलाया जा रहा है। लाही का भूसा खाने के बाद मवेशियों को प्यास ज्यादा लगती है। छाया न होने से दोपहर की तेज धूप में मवेशी गर्मी में बिलबिले रहते हैं। पर्याप्त पानी न मिलने से मवेशियों की तबियत बिगड़ गई।

इसकी सूचना भी कर्मचारियों ने समय पर अधिकारियों को नहीं दी। दो दिन में (शुक्रवार व शनिवार)11 मवेशियों की मौत के बाद अधिकारियों को सूचना दी गई। एसडीएम जेपी पांडेय पांच और पशु चिकित्साधिकारी रसूलाबाद -डॉ. गीतम सिंह मृत मवेशियों की संख्या भी अलग अलग बता रहे हैं।
विज्ञापन


इससे साबित होता है कि आश्रय स्थलों में बंद मवेशियों के प्रति आलाधिकारी भी लापरवाही बरत रहे हैं। मवेशियों की मौत होने के बाद एसडीएम कह रहे हैं कि छाया के लिए जल्द ही टीन शेड का निर्माण कराया जाएगा। ग्राम प्रधान मुमताज अहमद भोला चारा तथा पानी की पर्याप्त व्यवस्था का दावा कर छाया की व्यवस्था कराने की बात कह रहे हैं। एसडीएम ने ये भी कहा कि मवेशियों की मौत बीमारी से हुई है लेकिन क्या बीमारी थी ये नहीं बता सके। डॉ गीतम सिंह लाही का भूसा खाने से मवेशियों के लीवर को नुकसान पहुंचने और गर्मी से मौत होना बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें