सीतापुर से हरदोई आ रही रोडवेज बस के चालक ने रविवार की देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार में सूझबूझ दिखा बस के सामने आए बच्चे को बचा, इसके बावजूद गुस्साई भीड़ ने बस पर पथराव कर आग लगाने का प्रयास किया।
पुलिस ने रोडवेज बस चालक की तहरीर पर एक नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की है, जिनमें नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीतापुर डिपो की रोडवेज बस सवारियों को लेकर रविवार रात साढ़े दस बजे हरदोई जा रही थी।