फर्जी कर्नल सूर्य प्रताप सिंह (वास्तविक नाम मनोज कुमार सिंह) से ठगी का शिकार हुए पीड़ितों ने रविवार को एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। फर्जी कर्नल यूट्यूब पर आर्मी डे का एक वीडियो दिखाकर दावा करता था कि वह सेना प्रमुख के साथ मंच पर मौजूद था।
इस वीडियो पर विश्वास करके लोग उसके जाल में फंस जाते थे। इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि इसी साल आर्मी डे पर सेना प्रमुख ने अधिकारियों को सम्मानित किया था। इस दौरान मंच पर उनके पीछे तीन सेना के अधिकारी खड़े थे।
चश्मा लगाए वर्दी में खड़े एक अधिकारी को फर्जी कर्नल सूर्य प्रताप सिंह खुद को बताता था। आर्मी इंटेलीजेंस की टीम ने सूर्य प्रताप से पूछताछ के बाद वीडियो की जांच की। इसमें पाया गया कि वीडियो में सेना के अधिकारी हैं। सूर्य प्रताप का दावा झूठा है।