फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में भीम शोभायात्रा निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पथराव, भारी फोर्स तैनात

Thu, 13 Feb 2020 02:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
कानपुर देहात में भीम शोभायात्रा निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में मंगटा गांव के आंबेडकर पार्क में एक से लेकर आठ फरवरी तक धार्मिक आयोजन कराया गया था। इसमें आयोजन कराने वालों ने गांव के सभी जाति के लोगों से चंदा किया था। आयोजन के दौरान जाति विशेष लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती रही। इससे जाति विशेष के लोगों में नाराजगी थी।
विज्ञापन


मंगलवार को खेल के दौरान बच्चो ने एक खंभे में लगे कार्यक्रम के पोस्टर को फाड़ दिया। इस पर आयोजन कराने वाले कुछ लोगों ने बच्चों के घर गाली गलौज करने के साथ मारपीट की। मामले की शिकायत पुलिस से हुई थी। गांव पहुंचे दरोगा व कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था।

बुधवार सुबह गांव के जाति विशेष के युवाओं ने एक धार्मिक स्थल में बैठक की। इसकी भनक आयोजकों को लगी तो वह भी एक पार्क में बैठक करने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। महिलाएं छतों से पथराव करने लगीं। इससे भगदड़ मच गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गांव के हालात देख उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन


इसके बाद तत्काल एसपी अनुराग वत्स, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एएसपी अनूप कुमार, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, सीओ संदीप कुमार समेत गजनेर, अकबरपुर, महिला थाना समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा। भारी पुलिस बल देख गांव के अधिकांश पुरुष सदस्य फरार हो गए। पुलिस ने 26 घायलों को जिला अस्पताल भेजा। चार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें