फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में जबरदस्त पथराव, मची अफरातफरी

Sat, 12 Nov 2016 10:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मंधना स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पथराव के बाद टूट कर गिरा शीशे का दरवाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिठूर में मंधना स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शनिवार को लगी कतार में जबरन लोगों के घुसने पर कई बार हंगामा हुआ। होमगार्ड के साथ धक्का मुक्की के दौरान अराजकतत्वों ने एक पत्थर फेंक बैंक के बाहर लगा शीशा तोड़ डाला।
विज्ञापन


हंगामा के चलते अफरातफरी मच गई। लचर सुरक्षा व्यवस्था के बीच पत्थरबाजी की वजह से महिलाएं और बुजुर्ग चीखते पुकारते रहे लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में पुलिस ने बैंक पहुंचकर बवाल को बढ़ने से रोका। बाहर हंगामे के चलते काफी देर तक बैंक का कामकाज प्रभावित रहा।

लाइन में लगे लोगों का आरोप है कि बैंकों में रोज लगने वाली भीड़ के बावजूद सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंचती है। थानाध्यक्ष  का कहना है कि पथराव करने वाले युवकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शाखा प्रबंधक उदित चतुर्वेदी का कहना है कि पत्थर फेंके जाने की जानकारी हुई थी, तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें