अमोलर के तालग्राम विकास खंड के कई गांवों के किसान बैगन में कीट लगने से परेशान हैं। कीट लगने से 10 किलो बैगन में आधा बैगन दागी निकल रहा है। ऐसा होने से किसानों को खेती की लागत न निकलने की चिंता सता रही है।
उनका कहना है कि परंपरागत खेती के साथ आर्थिक उन्नति के लिए किसान सब्जी वर्गीय खेती उन्नति तरीके से कर रहे हैं। लेकिन किसानों को बैगन की फसल में फल भेदक कीट के लग जाने से किसानों को बैगन खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है।
वहीं सरकार की ओर से सब्जी वर्गीय फसलों को बढ़ावा देने के लिए कोई ठोस योजना तैयार नहीं है। उद्यान अधिकारी की ओर से किसानों को समुचित जानकारी भी नहीं दी जा रही है।