फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिगरेट पीने से मना करने पर विवाद में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शादी समारोह में आए युवकों का गेस्ट हाउस के बाहर सिगरेट पीने को लेकर कहासुनी के बाद मोहल्ले के लोगों में ईंट-पत्थर चल गए। इसमें वहां खड़ी दो कार व एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोंगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जटपुरा मोहल्ला में स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार देर रात शादी समारोह चल रहा था। इस कार्यक्रम में आए कुछ लोग गेस्ट हाउस के बाहर खड़े होकर सिगरेट पी रहे थे। इसी बात को लेकर मोहल्ले के एक युवक ने मना किया तो कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया। पथराव में गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी दो कार और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर नौरंगाबाद पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार और शहर कोतवाली से फोर्स पहुंच गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे।
पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया सिगरेट पीने के दौरान दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। मौके पर पहुंचकर एक पक्ष से घटिया अजमत अली के रहने वाले आमिर, रवि, सोनू व दूसरे पक्ष से करौल मोहल्ले के शाहनवाज और शहवाज को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें