फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने के बाद हुआ पथराव, छह लोग घायल

Sat, 14 Sep 2019 08:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव इजहौर के मजरा उलियापुर में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए और पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें सांसद के समधी भी आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


गांव उलियापुर निवासी सांसद के समधी रामनरेश सिंह के परिवार के दशरथ गांव के पास भूमि पर निर्माण करा रहे थे। वहीं गांव के लालाराम आदि ने इसका विरोध किया। इस पर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। शुक्रवार देर शाम दोनों पक्षों में गालीगलौज व ईंट पत्थर चलने लगे।

 
विज्ञापन

इसमें लालाराम उनके भाई वेदराम व रजनेश घायल हो गए। दूसरे पक्ष से दशरथ की पत्नी हंसमुखी, हुसैन सिंह, शिल्पी घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर घर पर चढ़कर हमला करने का आरोप लगाया। इस मामले में लालाराम ने सांसद के समधी रामनरेश सिंह, गुड्डूू, चेयरमैन शिवाजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दशरथ पक्ष ने विमल, लालाराम, वेदराम, बृजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

घायल ने सांसद के समधी पर लगाया बंधक बनाने का आरोप
कायमगंज। गांव उलियापुर निवासी घायल रजनेश ने आरोप लगाया कि भूमि विवाद में यूपी 100 पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई। जब वह कोतवाली से घर जा रहे थे। तभी रामनरेश सिंह के परिजन उन्हें वहां से पकड़ ले गए और दत्तू नगला स्थित आवास पर ले जाकर पिटाई की। उनका मोबाइल व 2100 रुपये छीन लिए। प्रभारी निरीक्षक जेपी शर्मा ने बताया कि गांव में हुई मारपीट में रजनेश घायल हुआ है। अलग से रिपोर्ट लिखाने के लिये युवक कहानी बनाकर लाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें