सेंट्रल स्टेशन को साफ सुथरा रखने और यात्रियों को आनेजाने में होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए खास निर्देश जारी किए गए हैं। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय ने शुक्रवार को रेलवे के अलग-अलग विभागों के सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने और अन्य तरीके की प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्देश न मानने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने यह बैठक 16 सितंबर से शुरू हो रहे स्वच्छता पखवारा के तहत की है।
सेंट्रल निदेशक ने स्टेशन के सिटी और कैंट साइड में पार्किंग के अलावा खड़े वाहनों को जब्त करने और जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइड में सुरंग के पास टूटी बैरिकेडिंग की वजह से बाइकों के स्टेशन के अंदर घुसने पर नाराजगी जताई। इंजीनियरिंग विभाग को फौरन इसे बनवाने को कहा है।