Chitrakoot News: हनुमान धारा रोड में एक कीमती प्लॉट को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इसको जबरन कब्जाने का प्रयास किया गया, जिसके चलते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले।
चित्रकूट जिले में एक बार फिर जमीन को लेकर के बड़ा विवाद हो गया है। इसमें दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले हैं, गाड़ियां तोड़ी गई हैं और जमकर पथराव हुआ है। घटना को लेकर ट्रस्ट राम मोहल्ला पदक्षिणा द्वारा एक मंदिर के महंत के छोटे भाई पर आरोप लगाए गए हैं। इसमें बताया है कि मंदिर में कोर्ट स्टे के बाद भी जमीन पर कब्जा करने के लिए गुंडे भेजे गए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के लाठी-डंडे लेकर विरोध करने और पथराव करने के बाद गुंडे भाग गए। चित्रकूट थाना क्षेत्र के हनुमान धारा रोड में एक कीमती प्लॉट को लेकर विवाद हो रहा है। कोर्ट के आदेशों को ताक में रखकर जबरन कब्जा करने का प्रयास चल रहा है। जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति और कामदगिरी राम मोहल्ला के व्यवस्थापक संत महंत के छोटे भाई के बीच विवाद चल रहा है।