फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कुत्ते के विवाद के बाद चले लाठी-डंडें, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। गांव नगला विशुन में गुरुवार सुबह पालतू कुत्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामूली कहासुनी को लेकर दोनों पक्ष लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस घटना में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना बलरई प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सरोज ने बताया कि झगड़े में एक पक्ष की नीलम (28), राजवेटी (26), अंजू देवी (30) , रूबी (22), निर्मला देवी (65) व दिलसाराम (66) घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के सुनील कुमार (35), सुरेशचंद्र (51) घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डॉ. विकास कुमार के अनुसार, गंभीर रूप से घायल निर्मला और सुनील कुमार को सैफई रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी रामसहाय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें