फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर के बाहर बकरी बांधने को लेकर चले लाठी-डंडे, आठ घायल

Fri, 05 Sep 2025 10:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
फोटो 04:::मारपीट में घायल। संवाद
विज्ञापन
चकरनगर। गांव नगला बंधा में घर के बाहर बकरियां बांधने को लेकर परिवार के दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों ओर से करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी राजपुर में भर्ती कराया। गंभीर हालत में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बंधा निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि शनिवार शाम उसकी बेटी घर के बाहर बकरियां बांध रही थी तभी पड़ोसी धर्म सिंह से कहासुनी हो गई। जब लड़की ने यह बात अपने पिता को बताई तो विपक्षी पक्ष नाराज होकर घर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि विपक्षियों की ओर से हुई मारपीट में दो लड़कियों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी ओर विपक्षी धर्म सिंह व उसकी मां को भी चोटें आई हैं।
एक ओर से गुड्डी देवी ने तहरीर देकर धर्म सिंह, संजीव, आरती, मोहरश्री, अनीता और सरमन को नामजद किया। वहीं, दूसरी ओर से अनीता देवी ने गुड्डी देवी, मुन्नीलाल, शिवकुमार व नीलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें